मथुराः मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार इनामी बदमाश

मथुरा –जिले के थाना कोतवाली पुलिस एव स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से 50 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने में सफलता हासिल की है।पकड़े गए बदमाश पर उत्तर प्रदेश एव महाराष्ट्र में कई मामले दर्ज है। पकड़ा गया ईनामी बदमाश  जुबेर पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम हथिया बरसाना इलाके का रहने वाला है।  पकडे गये बदमाश जुबैर पर अपहरण ,लूट ,डकैती सहित  एक दर्जन मामले उत्तर प्रदेश ,दिल्ली ,राजस्थान, मुंबई राज्यों से चल रहै है।जुबेर शातिर किश्म का बदमाश है और अब तक दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है।मथुरा पुलिस ने इसे मुखबिर की सूचना

Written By :

admin

Updated

May 4, 2018

मथुरा –जिले के थाना कोतवाली पुलिस एव स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से 50 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने में सफलता हासिल की है।पकड़े गए बदमाश पर उत्तर प्रदेश एव महाराष्ट्र में कई मामले दर्ज है। पकड़ा गया ईनामी बदमाश  जुबेर पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम हथिया बरसाना इलाके का रहने वाला है। 

पकडे गये बदमाश जुबैर पर अपहरण ,लूट ,डकैती सहित  एक दर्जन मामले उत्तर प्रदेश ,दिल्ली ,राजस्थान, मुंबई राज्यों से चल रहै है।जुबेर शातिर किश्म का बदमाश है और अब तक दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है।मथुरा पुलिस ने इसे मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

एस पी सिटी श्रवण कुमार कहना है कि इस पर  उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार एवं मुंबई पुलिस ने 25 हजार का इनाम  घोषित कर रखा है। मथुरा पुलिस ने   शातिर बदमाश को स्टेशन के समीप माल गोदाम रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार  किया है । पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा ,एक मोटरसाइकिल और एक नकली सोने की ईंट की बरामद हुई है ।

(रिपोर्ट-सुरेश सैनी,मथुरा)