जिलाध्यक्ष हिन्दू महासभा की बाजार बन्दी से विमलेश मिश्रा ने किया किनारा

फर्रुखाबाद–हिन्दू संगठनों में एक संगठन बाजार बन्द करा था वहीं दूसरा संगठन बाजार बन्दी से किनारा करता रहा क्योंकि हिंदू समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की लखनऊ में हत्या कर दिए जाने के बाद पूरे जिले में महासभा कार्यकर्ता आक्रोशित है। महासभा त्रिदंडी स्वामी गुट नें बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया।इस दौरान कुछ जगह नोक-झोंक भी हुई।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा और अंकित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेहरु रोड पंहुचे। उन्होंने दुकानदारों से आन्दोलन में सहयोग करने की अपील की।रविवार को लगने वाला बाजार भी बंदी से पूरी तरह दोपहर तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 21, 2019

फर्रुखाबाद–हिन्दू संगठनों में एक संगठन बाजार बन्द करा था वहीं दूसरा संगठन बाजार बन्दी से किनारा करता रहा क्योंकि हिंदू समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की लखनऊ में हत्या कर दिए जाने के बाद पूरे जिले में महासभा कार्यकर्ता आक्रोशित है।

महासभा त्रिदंडी स्वामी गुट नें बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया।इस दौरान कुछ जगह नोक-झोंक भी हुई।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा और अंकित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेहरु रोड पंहुचे। उन्होंने दुकानदारों से आन्दोलन में सहयोग करने की अपील की।रविवार को लगने वाला बाजार भी बंदी से पूरी तरह दोपहर तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी।पुलिस ने महासभा नेताओं को समझाया। कार्यकर्ताओं नें जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि दोपहर बाद बाजार खुल गया।पीएसी भी तैनात कर दी गयी।विमलेश मिश्रा गुट नें किनारा किया।

जिलाध्यक्ष हिन्दू महासभा ने विमलेश मिश्रा नें बताया कि उनका बाजार बंदी से कोई सरोकार नही है।हिन्दू महासभा बाजार बंद नही करा रही है।घुमना चौकी इंचार्ज तेज बहादुर नें बताया कि हिन्दू महासभा नेता बाजार बंद करा रहे थे।जानकारी होनें पर उनसे बात की गयी। जिसके बाद वह वापस चले गये।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)