Mardaani 3 Trailer: ‘मर्दानी 3’ का जबरदस्त ट्रेलर जारी, इस बार 93 बच्चियों के लिए ‘अम्मा’ से भिड़ेंगी शिवानी रॉय

Mardaani 3 Trailer Rani Mukerji: जब भी हिंदी सिनेमा में मजबूत महिला किरदारों और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों की बात होती है, तो यश राज फिल्म्स की ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी का नाम ज़रूर आता है। पिछले एक दशक में ‘मर्दानी’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाई है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ी है। अब ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है। Mardaani 3 Trailer: जबरदस्त ट्रेलर ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर शुरुआत से ही दर्शकों को झकझोर देता है। पहले ही सीन में एक खेलते

Written By :

SK Sharma

Updated

January 12, 2026

Mardaani 3 Trailer released

Mardaani 3 Trailer Rani Mukerji: जब भी हिंदी सिनेमा में मजबूत महिला किरदारों और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों की बात होती है, तो यश राज फिल्म्स की ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी का नाम ज़रूर आता है। पिछले एक दशक में ‘मर्दानी’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाई है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ी है। अब ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है।

Mardaani 3 Trailer: जबरदस्त ट्रेलर

‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर शुरुआत से ही दर्शकों को झकझोर देता है। पहले ही सीन में एक खेलते हुए मासूम बच्ची का अपहरण दिखाया जाता है। इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और बताया जाता है कि शहर में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों को अगवा किया जा रहा है। माहौल काफी डरावना लगता है। प्रशासन बेबस नजर आता है, हालात बेकाबू लगने लगते हैं। तभी इस केस को सुलझाने के लिए बहादुर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय को बुलाया जाता है। शिवानी के रोल में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर पूरे जोश के साथ वापसी करती दिख रही हैं।

‘अम्मा’ से होगी रानी मुखर्जी की भिड़ंत

जैसे-जैसे शिवानी जांच आगे बढ़ाती है, एक चौंकाने वाला खुलासा होता है। पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में 93 लड़कियों का अपहरण हो चुका है। इन सभी अपराधों के पीछे सिर्फ एक ही नाम सामने आता है – ‘अम्मा’। ट्रेलर में अम्मा का किरदार काफी डरावना है। अपहरण के बाद वह लड़कियों के साथ क्या करती है, यह ट्रेलर में सस्पेंस रखा गया है। इस बार ‘मर्दानी 3’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिवानी किसी पुरुष अपराधी का नहीं, बल्कि एक महिला विलेन का सामना कर रही है। ‘अम्मा’ का किरदार निभा रही दमदार एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद आपको डरा देंगी। अम्मा बेहद चालाक, क्रूर और शातिर है।

पहले से भी खूंखार दिखी शिवानी रॉय

ट्रेलर में उसे पुलिस ऑफिसर शिवानी (Rani Mukerji) को रिश्वत देने की कोशिश करते हुए भी दिखाया गया है, लेकिन शिवानी शिवाजी रॉय किसी भी कीमत पर अपनी ड्यूटी से समझौता करने से मना कर देती है। इस बार रानी मुखर्जी का किरदार और भी ज़्यादा दमदार, निडर और गुस्से से भरा हुआ है। ट्रेलर में उनके डायलॉग सीधे दिल और दिमाग पर असर करते हैं। एक सीन में जब उन्हें रिश्वत दी जाती है, तो शिवानी का डायलॉग है, “यह तुम्हारी बदकिस्मती है कि तुम मुझसे टकराए, मैं ऐसी इंसान हूं जो तुम जैसे लोगों से रिश्वत नहीं लेती, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म कर देती है।”

Mardaani 3 Trailer: इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जिन्होंने पहले भी गंभीर और असल ज़िंदगी की घटनाओं से प्रेरित कहानियाँ लिखी हैं। जहाँ ‘मर्दानी’ ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और एक साइकोपैथ की साइकोलॉजी जैसे मुद्दों को उठाया था, वहीं ‘मर्दानी 3’ एक और कड़वी सच्चाई को सामने लाने वाली है: छोटी लड़कियों का अपहरण और ट्रैफिकिंग। ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)