Manmohan Singh: पूर्व PM मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से बेटी ने दी मुखाग्नि

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर सेना की तोप गाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। निगमबोध घाट पर मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, सबसे बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) मौजूद रहीं। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। बेटी ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से

Written By :

SK Sharma

Updated

December 28, 2024

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर सेना की तोप गाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। निगमबोध घाट पर मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, सबसे बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) मौजूद रहीं। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। बेटी ने चिता को मुखाग्नि दी।

इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा पड़ा। इस यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पार्थिव देह के साथ वाहन में मौजूद थे। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

Manmohan Singh: कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई अंतिम यात्रा

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा ‘जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन सिंह का नाम रहेगा’ जैसे नारों के बीच कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई। इससे पहले शनिवार सुबह भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां दिवंगत मनमोहन सिंह की पत्नी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Manmohan Singh: कांग्रेस के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए सेना के वाहन पर रखा गया था। इस वाहन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिजनों के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे।

इससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ फूलों से सजे वाहन पर रखकर अंतिम संस्कार किया।

अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब

इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद कांग्रेस मुख्यालय से श्मशान घाट तक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के पीछे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ चलती रही। लोग मनमोहन सिंह अमर रहे के नारे लगाते रहे।

ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)