Manish Verma : नीतीश कुमार ने मनीष वर्मा को दी बड़ी जम्मेदारी, बनाया JDU का राष्ट्रीय महासचिव

पटनाः हाल ही में जेडीयू में शामिल हुए पूर्व नौकरशाह मनीष वर्मा (Manish Verma) को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। ओडिशा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सचिव Manish Verma मंगलवार को दिल्ली में जेडीयू में शामिल हो गए। मनीष वर्मा पटना और पूर्णिया के डीएम भी रह चुके हैं। जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पहले जेडीयू उनके दिल में थी और अब वे इस पार्टी में आ गए

Written By :

SK Sharma

Updated

July 11, 2024

पटनाः हाल ही में जेडीयू में शामिल हुए पूर्व नौकरशाह मनीष वर्मा (Manish Verma) को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। ओडिशा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सचिव Manish Verma मंगलवार को दिल्ली में जेडीयू में शामिल हो गए।

मनीष वर्मा पटना और पूर्णिया के डीएम भी रह चुके हैं। जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पहले जेडीयू उनके दिल में थी और अब वे इस पार्टी में आ गए हैं। मनीष वर्मा के जेडीयू में शामिल होने के बाद से ही चर्चा थी कि नीतीश कुमार उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

वीआरएस को लेकर छोड़ दी नौकरी

बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वीआरएस लेकर अपनी नौकरी छोड़ दी है। जेडीयू में शामिल होते ही मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कहा, “पहले मैं नीतीश जी के दिल में था और अब उनकी पार्टी में आ गया हूं। यहां मौजूद सभी नेताओं से मुझे कुछ न कुछ सीखने का मौका मिला है।”

कौन हैं मनीष वर्मा ?

मनीष कुमार वर्मा 2014 में पटना के जिलाधिकारी का पद संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्हें पूर्णिया का डीएम भी बनाया गया। वे मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं। साल 2000 में वे ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी बने और सबसे पहले उन्हें ओडिशा के कालाहांडी में सब कलेक्टर बनाया गया। पांच साल की सेवा के बाद उन्हें पहली बार मलकानगिरी जिले का डीएम बनाया गया।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)