फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप

लखनऊ– लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके में आज सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली ।    मृतक के परिजनों ने बताया कि अजय डाला चलाता था। रविवार को अजय अपनी गाड़ी लेकर गऊ घाट पुलिस चौकी के सामने से निकला। उस वक्त पुलिसवालों ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन अजय ने गाडी नहीं रोकी। गाड़ी के ना रुकने पर पुलिस वालों ने उसे दौड़ा लिया। पुलिस को आता देख अजय अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों

Written By :

admin

Updated

November 14, 2017

लखनऊ– लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके में आज सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली । 

 

मृतक के परिजनों ने बताया कि अजय डाला चलाता था। रविवार को अजय अपनी गाड़ी लेकर गऊ घाट पुलिस चौकी के सामने से निकला। उस वक्त पुलिसवालों ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन अजय ने गाडी नहीं रोकी। गाड़ी के ना रुकने पर पुलिस वालों ने उसे दौड़ा लिया। पुलिस को आता देख अजय अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने अजय की गाड़ी को वहीं छोड़ दिया। पुलिस के जाने के बाद अजय अपनी गाड़ी उठाकर ले गया। सोमवार को जब अजय अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था, उस वक्त पुलिस वालों ने उसकी गाड़ी फिर रोक ली।

अजय की गाड़ी जैसे ही रुकी पुलिसवालों ने उस पर जोरदार वार किया। रात के वक्त दोबारा पुलिसवाले उसके घर आए और अजय पर मर्डर का आरोप लगाकर उसे गाड़ी के साथ चौकी लेकर चले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना से अजय ने फांसी लगाकर लगाकर उसने सुसाइड कर लिया।वहीं , एसपी (वेस्ट) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया, “परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल, हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”