ममता बनर्जी ने हार्दिक को फोन पर गुजरात चुनाव में ‘जबरदस्त काम’ के लिए दी बधाई

नई दिल्ली– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को फोन करके उन्हें गुजरात चुनाव में प्रदर्शन को लेकर बधाई दी है। ममता बनर्जी ने हार्दिक पटेल को गुजरात चुनाव में ‘जबरदस्त काम’ के लिए बधाई दी है। सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। जिसमें एक बार फिर से बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 182 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 99 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 80 सीटें गई हैं। गुजरात चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाटीदार नेता हार्दिक

Written By :

admin

Updated

December 20, 2017

नई दिल्ली– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को फोन करके उन्हें गुजरात चुनाव में प्रदर्शन को लेकर बधाई दी है। ममता बनर्जी ने हार्दिक पटेल को गुजरात चुनाव में ‘जबरदस्त काम’ के लिए बधाई दी है। सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए।

जिसमें एक बार फिर से बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 182 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 99 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 80 सीटें गई हैं। गुजरात चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को फोन करके बधाई दी। ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने हार्दिक पटेल को कम उम्र में (गुजरात चुनाव में) में अच्छा काम करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने हार्दिक पटेल को फोन करके उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्होंने गुजरात के युवा दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को भी फोन किया।