धान खरीदने में लापरवाही करने वालों पर बड़ी कार्यवाई एक निलंबित 29 का रुका वेतन

हरदोई —किसानो से सरकारी क्रय केन्द्रो पर धान खरीदने में लापरवाही करने वालो पर कड़ा एक्शन लेते हुए एक निलंबित तो ड्यूटी पर लगे 29 अधिकारियो -कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया।  सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों से उनकी धान की उपज खरीदने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी किसानों का धान खरीदने में लापरवाही दिखाते नजर आ रहे हैं।  किसानों के धान को सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद में लापरवाही के मामले लगातार सामने आने के बाद एक धान क्रय केंद्र

Written By :

admin

Updated

January 16, 2018

हरदोई —किसानो से सरकारी क्रय केन्द्रो पर धान खरीदने में लापरवाही करने वालो पर कड़ा एक्शन लेते हुए एक निलंबित तो ड्यूटी पर लगे 29 अधिकारियो -कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया। 

सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों से उनकी धान की उपज खरीदने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी किसानों का धान खरीदने में लापरवाही दिखाते नजर आ रहे हैं।  किसानों के धान को सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद में लापरवाही के मामले लगातार सामने आने के बाद एक धान क्रय केंद्र के प्रभारी को अधिकारी को निलंबित किया गया है। जबकि इन धान क्रय केंद्रों पर तैनात 29 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन धान खरीद में लापरवाही बरतने पर रोकने के आदेश दिया गया हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार भले ही सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन धान खरीद के मामले में स्थिति काफी खराब नजर आ रही है। इन सरकारी धान क्रय केंद्रों किसानों से धान खरीद की समीक्षा में कई धान खरीद क्रय केंद्रों पर लापरवाही पायी गयी। सरकारी धान खरीद केन्द्रो में कई धान खरीद केन्द्रो पर किसानो से धान खरीद ना करने पर प्रशासन ने धान क्रय केंद्र के एक प्रभारी को निलंबित किया है जबकि कई अन्य धान क्रय केंद्रों पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों में से धान खरीद में लापरवाही बरतने पर 29 सरकारी कर्मियों के वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।