प्रतापगढः भीड़ ने की मजनू की जमकर धुनाई, आप भी देखिए वीडियो…

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में डीएलएड छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को भारी पड़ गई। भीड़ ने हाइवे पर मजनूं की जमकर धुनाई की। पिटाई के बाद भीड़ ने शोहदे को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल घटना आसपुर देवसरा कोतवाली के नगर गांव की है।यहां बुधवार को हाइवे से गुजर रही छात्रा से दो युवकों ने की छेड़खानी शुरु कर दी।इस बीच छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं छात्रा की चीखे सुन वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने एक मजनू को दौड़ाकर दबोचा लिया जबकि उसका साथी भाग निकला।वहीं देखते ही देखते भीड़ एकाएक मजनू पर

Written By :

SK Sharma

Updated

December 4, 2019

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में डीएलएड छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को भारी पड़ गई। भीड़ ने हाइवे पर मजनूं की जमकर धुनाई की। पिटाई के बाद भीड़ ने शोहदे को पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल घटना आसपुर देवसरा कोतवाली के नगर गांव की है।यहां बुधवार को हाइवे से गुजर रही छात्रा से दो युवकों ने की छेड़खानी शुरु कर दी।इस बीच छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं छात्रा की चीखे सुन वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने एक मजनू को दौड़ाकर दबोचा लिया जबकि उसका साथी भाग निकला।वहीं देखते ही देखते भीड़ एकाएक मजनू पर टूट पड़ी । लात घूंसों से जमकर धुनाई के बाद भीड़ ने शोहदे को पुलिस के हवाले कर दिया।इस दौरान शोहदे की धुनाई का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया।

उधर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों मजनूओं को हिरासत में तो ले लिया लेकिन पीड़ित परिजनों पर दबाव बनाकर मामले को रफादफा कर दिया।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)