BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान-‘ सभी दल गठबंधन कर राजनैतिक अस्तित्व बचाने का कर रहे प्रयास’

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कौशाम्बी जनपद जाते समय जिले के खागा नगर पंचायत में रूककर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। वहीँ मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा की देश मे अन्य दलों के लोग गठबंधन कर अपने अपने राजनैतिक स्वार्थ और राजनैतिक का अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रहे है। जनता आज मोदी जी के साफ सुथरे राज्य और प्रशासन से संतुष्ट है। उसे विकास व अच्छा प्रशासन चाहिए।बीजेपी के लोग सीधा जनता से गठबंधन कर रहे है।इन गठबंधन का हश्र होगा क्योकि जनता उनकी

Written By :

admin

Updated

October 11, 2018

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कौशाम्बी जनपद जाते समय जिले के खागा नगर पंचायत में रूककर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। वहीँ मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा की देश मे अन्य दलों के लोग गठबंधन कर अपने अपने राजनैतिक स्वार्थ और राजनैतिक का अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रहे है।

जनता आज मोदी जी के साफ सुथरे राज्य और प्रशासन से संतुष्ट है। उसे विकास व अच्छा प्रशासन चाहिए।बीजेपी के लोग सीधा जनता से गठबंधन कर रहे है।इन गठबंधन का हश्र होगा क्योकि जनता उनकी नियत जानती है। उन्होंने गुजरात में हो रहे पलायन के बारे में कहा की गुजरात के मुख्यमंत्री आगे बढ़कर वहां देख रहे है, क्योकि कांग्रेस बहुत निचले स्तर के गिरावट पर जा रही है। वहा जिगनेश मेवाड़ी का जो ग्रुप बनाया है उनके लोगो की मिलावट सामने आ चुकी है। किसी तरह से मोदी जी के प्रति बीजेपी के प्रति नफरत फैले इस स्तर पर कांग्रेस गुजर रही है। जो दोषी है उन पर कार्यवाही होगी वहा के हालात नियंत्रण पर है। 

वही उन्होंने कहा की आज प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में जी अहम निर्णय लिए गए। नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री जी ने तीन शक्ति पीठ मंदिरों को प्रांतीयकरण दिया है। माँ विन्दवाशनी धाम का मंदिर, बलरामपुर का देवी पटल मंदिर और ललित देवी के मंदिरों में लगने वाले मेलो पर सरकार लाखो रुपये खर्च करेगी। जो पहली बार हुआ है। पठारी इलाको में पानी की समस्या के लिए सरकार ने 600 करोड़ का प्रवधान किया है , जिससे मातादिला से झांसी आस पास की जनता को पानी जैसी पूर्णहः समाधान होगा। महाराष्ट्र के रामभाऊ में ऐसा केंद्र था , भारत मे उससे भी बड़ा केन्द्र गाजियाबाद में राजनैतिक सामाजिक प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। इसके लिए हमारी योगी सरकार ने पहल की है , जो आज कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)