Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में तबाही लेकर आई भारी बारिश, मकान ढहे, सड़कें डूबी, ब्रिज तक बहे…

Maharashtra Rain: इस समय महाराष्ट्र में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें जलमग्न हैं, नदियां उफान पर हैं, बांध खोल दिए गए हैं, गांव हो या शहर, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, पालघर, गढ़चिरौली, सांगली, लातूर आदि महाराष्ट्र के ऐसे जिले हैं, जहां हालात भयावह हो गए हैं। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में लगी हुई हैं। डिप्टी

Written By :

SK Sharma

Updated

July 25, 2024

Maharashtra Rain: इस समय महाराष्ट्र में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें जलमग्न हैं, नदियां उफान पर हैं, बांध खोल दिए गए हैं, गांव हो या शहर, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, पालघर, गढ़चिरौली, सांगली, लातूर आदि महाराष्ट्र के ऐसे जिले हैं, जहां हालात भयावह हो गए हैं। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में लगी हुई हैं। डिप्टी सीएम अजित पवार खुद मैदान में उतरे हैं। बाढ़ से पुणे के बुरे हाल को देखते हुए वे पुणे जा रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश हो रही है। 24-24 घंटे आसमान से पानी की बूंदें गिरना बंद नहीं हो रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

सभी बड़े बांधों के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे शहरों के साथ-साथ गांवों में भी पानी घुस रहा है। शहरों की कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। बेसमेंट में भी पानी घुस गया है। बेसमेंट में खड़ी गाड़ियां पानी में तैरती नजर आ रही हैं। वहीं गांवों की बात करें तो वहां सिर्फ घर ही नजर आ रहे हैं। फसलें डूब गई हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

मुंबई के निचले इकाले हुए जलमग्न

भारी बारिश के चलते राजधानी मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई की पोस्टल कॉलोनी में एक से डेढ़ फीट पानी भर गया है। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। लोग घंटों सड़क जाम में फंसे रह रहे हैं। मुख्य रूप से वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे और बोरीवली से बांद्रा के बीच एसवी रोड और अंधेरी दहिसर लिंक रोड, मुलुंड सायन एलबीएस रोड पर भारी जाम है। सेंट्रल और मध्य लाइन पर लोकल ट्रेनें भी 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं।

झील हुई ओवरफ्लो

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली मोडक झील आज सुबह 10:45 बजे ओवरफ्लो हो गई। मुंबई को कई अन्य झीलों से पानी की आपूर्ति होती है। ये झीलें भी ओवरफ्लो हो गई हैं। ऐसे में बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है। बीएमसी ने मुंबई में पानी की कटौती वापस लेने का फैसला किया है। 29 जुलाई से मुंबईवासियों को पूरा पानी मिलेगा। पिछले कुछ दिनों में झीलों के घटते जल स्तर को देखते हुए नगर निगम शहर में 10 प्रतिशत पानी की कटौती की गई थी।

बाढ़ से बह गया पुल

महाराष्ट्र में बारिश से हालात ऐसे हैं कि रायगढ़ जिले के महाड के शिवथर कस्बे में समर्थ-शिवथर के बीच बना पुल बह गया। हालांकि इस दौरान पुल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। पुल के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया है। तमहिनी घाट पर लैंड स्लाइड भी हुई, जिससे मलबा हाईवे पर आ गिरा।

जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। जिले के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। रिहायशी इलाकों समेत सड़कों पर पानी भर गया है। रायगढ़ में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। कई सड़कों और सोसायटियों में जल-प्लावन की स्थिति है। यहां तक ​​कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी पानी में डूबी हुई हैं।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)