महाराष्ट्र : वर्धा में सेना के हथियार डिपो में विस्फोट,6 की मौत, कई जख्मी

न्यूज डेस्क — महाराष्ट्र के वर्धा में धमाके की खबर हड़कंप मच गया.बताया जा रहा है कि सोनेगांव अंबाजी में सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (सीएडी) में मंगलवार सुबह विस्फोटक नष्ट करते वक्त धमाका हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 10 लोगों के जख्मी होने की खबर है. इनमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है.वहीं धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से एक टीम पुराने पड़े विस्फोटकों को नष्ट करने आई थी.मृतकों में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर का

Written By :

admin

Updated

November 20, 2018

न्यूज डेस्क — महाराष्ट्र के वर्धा में धमाके की खबर हड़कंप मच गया.बताया जा रहा है कि सोनेगांव अंबाजी में सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (सीएडी) में मंगलवार सुबह विस्फोटक नष्ट करते वक्त धमाका हो गया.

इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 10 लोगों के जख्मी होने की खबर है. इनमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है.वहीं धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से एक टीम पुराने पड़े विस्फोटकों को नष्ट करने आई थी.मृतकों में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर का एक कर्मचारी भी शामिल है.जब धमाका हुआ तो सुबह की शिफ्ट में काम करने वाले करीब 40 लोग मौके पर मौजूद थे.