पागल हाथी ने जिले में मचाई तबाही, दो लोगों को कुचलकर मार डाला

बिहार के नवादा जिले में एक पागल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है. यही नहीं पागल हाथी ने गांव में दो लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना नवादा के

Written By :

SK Sharma

Updated

February 25, 2021

बिहार के नवादा जिले में एक पागल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है. यही नहीं पागल हाथी ने गांव में दो लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना नवादा के नारदीगंज के बभनौली गांव और हिसुआ के सकरा गांव की है.

ये भी पढ़ें..दरिंदे पति ने पत्नी से बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर गुप्तांगों पर रगड़ी जलती हुई बीड़ी…

दहशत में पूरा इलाका

जानकारी के अनुसार गया जिला के सीमावर्ती इलाके से भटक कर आये पागल हाथी ने नवादा के हिसुआ के सकरा गांव एवं नारदीगंज के बभनौली गांव में पहुंचकर दो लोगों की जान ले ली.

पागल हाथी

इस दौरान हाथी ने दोनों इलाकों में जमकर उत्पात मचाया जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. अहले सुबह जब लोग शौच के लिए निकले तो उसी दौरान हाथी ने लोगों को अपना शिकार बनाया और दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया.

हाथी सूंड़ से पटक-पटक मारा…

पागल हाथी

हिसुआ के सकरा गांव निवासी रिटायर्ड पीएचडी कर्मी आंनद सिंह को हांथी ने सूंड़ से उठाकर पटक दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि वो सुबह खेत की तरफ गए हुए थे इसके बाद हाथी नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव पहुंच गया जहां उसने गांव के ही विनोद चौहान को अपना शिकार बनाया. दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

ये भी पढ़ें..पति का गुप्तांग जरूरत से ज्यादा था लंबा, कोर्ट पहुंची पत्नी, फिर जो बताया उड़ गए होश…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)