बुलंदशहर में लग्जरी कार सवार युवक को गोलियों किया छलनी, मौत

बुलंदशहर– जिले में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक कार सवार शख्स की हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गोलियों व चाकू के निशान पाए गए। युवक की लाश उसकी लग्जरी कार से बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। मृतक युवक की शिनाख्त ग्रेटर नोएडा के सिरसा में रहने वाले युवक अशोक के तौर पर हुई है। जिसका गोलियों से छलनी शव बुलंदशहर के खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र में लग्जरी कार में बरामद हुआ है। दरअसल, मंगलवार को अशोक अपने घर

Written By :

admin

Updated

October 3, 2018

बुलंदशहर– जिले में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक कार सवार शख्स की हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गोलियों व चाकू के निशान पाए गए। युवक की लाश उसकी लग्जरी कार से बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

मृतक युवक की शिनाख्त ग्रेटर नोएडा के सिरसा में रहने वाले युवक अशोक के तौर पर हुई है। जिसका गोलियों से छलनी शव बुलंदशहर के खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र में लग्जरी कार में बरामद हुआ है। दरअसल, मंगलवार को अशोक अपने घर से सामान लेने के लिए कार में सवार होकर सिकंदराबाद गया था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा।

परिजनों की मानें तो बुधवार सुबह खुर्जा पुलिस ने उसकी हत्या की सूचना दी। परिजनों ने अशोक की हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की वर्ना लग्जरी कार में उसका ड्राइविंग लाइसेंस, 100 रुपए के नोट की गड्डी, आदि सामान भी पुलिस को बरामद हुआ है।एसपी देहात रईस अख्तरने कहा कि 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।