लखनऊःरहस्मय तरीके से गायब हुआ लामार्टिनियर का छात्र

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में सोमवार को शहर के नामी स्कूल लामार्टिनियर के 11वीं में पढ़ने वाला छात्र ड्राइवर समेत रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया.वहीं परिजनों द्वारा थाने में छात्र के लापता होने की तहरीर दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के नामी स्कूलों की लिस्ट में शुमार लामार्टिनियर स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले छात्र अर्नव अग्रवाल अपने ड्राइवर संतोष के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन दोनों स्कूल नहीं पहुंचे. जब स्कूल से बच्चे के अभिभावक को मोबाइल पर मैसेज आया कि उनका

Written By :

admin

Updated

March 19, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में सोमवार को शहर के नामी स्कूल लामार्टिनियर के 11वीं में पढ़ने वाला छात्र ड्राइवर समेत रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया.वहीं परिजनों द्वारा थाने में छात्र के लापता होने की तहरीर दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के नामी स्कूलों की लिस्ट में शुमार लामार्टिनियर स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले छात्र अर्नव अग्रवाल अपने ड्राइवर संतोष के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन दोनों स्कूल नहीं पहुंचे. जब स्कूल से बच्चे के अभिभावक को मोबाइल पर मैसेज आया कि उनका बच्चा आज अनुपस्थित है. तो उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन से की. काफी खोजबीन के पीड़ित परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है.

इस मामले में छात्र के पिता अनूप अग्रवाल ने बताया कि सुबह उनका बेटा अर्नव अग्रवाल लाल रंग की एक्सयूवी कार नंबर-UPS32ER1578 से डाइवर संतोष के साथ स्कूल जाने के लिए निकला था. लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा. सूर्यउदय काॅलोनी, राणा प्रताप मार्ग के रहने वाले अनूप अग्रवाल ने इस घटना के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.वहीं घटना के बाद से छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है.