राजधानी में डकैतों का आतंक, घर में घुसकर मारी गोली

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक बड़ी घटनाएं सामने आ रही है, पहले जहां स्कूल के भीतर मासूम के चेहरे पर चाकू मारने का मामला सामने आया तो आज चिनहट इलाके में डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया और बदमाशों ने परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और दो नाबालिग लड़कियों को भी अगवा करके ले गए। यह घटना गुरुवार देर रात 12.30 बजे की है, जहां बदमाश अचानक से घर में घुस गए, बदमाशों के लूटपाट का जब लोगों ने

Written By :

admin

Updated

January 19, 2018

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक बड़ी घटनाएं सामने आ रही है, पहले जहां स्कूल के भीतर मासूम के चेहरे पर चाकू मारने का मामला सामने आया तो आज चिनहट इलाके में डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया और बदमाशों ने परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी।

बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और दो नाबालिग लड़कियों को भी अगवा करके ले गए। यह घटना गुरुवार देर रात 12.30 बजे की है, जहां बदमाश अचानक से घर में घुस गए, बदमाशों के लूटपाट का जब लोगों ने विरोध किया तो इन लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार कुल सात बदमाशों ने परिवार पर धावा बोला था, जिसके बाद इन लोगों ने लूटपाट के बाद परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस एक घंटे के बाद 1.30 बजे पहुंची। घटना के एक घंटे के बाद पुलिस ने दोनों अगवा लड़कियों की तलाश कर ली और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस घर में यह लूट की घटना हुई है, वह चिनहट के थाना क्षेत्र उत्तरधौना गांव का है। दीनानाथ अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं, उनके घर में आधी रात को अचानक डकैतों ने धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों को जब घर में अलमारी का पता नहीं लगा तो उन्होने दीनानाथ, उनकी पत्नी और बहू को गोली मार दी और अपने साथ दो लड़कियों को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 300 मीटर दूर दोनों बहनों को बरामद किया जहां बदमाश उन्हें छोड़कर भाग गए थे। उमेश का आरोप है कि उनकी पत्नी ने पुलिस को कई बार फोन लगाने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं लगा। बदमाशों के जाते ही उमेश थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।