लखनऊःअचानक बदले मौसम से बढ़ी ठिठुरन, अब होगी कड़ाके की ठंड

लखनऊ —  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अचानक बदले मौसम से शीतलहर में इजाफा हो गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश ने उत्तर प्रदेश के जिलों में ठंड के तेवर बढ़ा दिए हैं। वहीं मौसम की माने तो अगले कई दिनों तक कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। कई जिलों में बूंदाबादी और बदली से लोगों में सिहरन दौड़ गई। लोगों को सुबह रजाई-कंबल से निकलने में देर लगी। सड़कों पर आवाजाही देर से शुरू हो सकी। ठंड बढऩे के साथ ही प्रशासन भी लोगों को जाड़े से बचाने के लिए अपनी कमर कस

Written By :

admin

Updated

December 13, 2018

लखनऊ —  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अचानक बदले मौसम से शीतलहर में इजाफा हो गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश ने उत्तर प्रदेश के जिलों में ठंड के तेवर बढ़ा दिए हैं।

वहीं मौसम की माने तो अगले कई दिनों तक कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। कई जिलों में बूंदाबादी और बदली से लोगों में सिहरन दौड़ गई। लोगों को सुबह रजाई-कंबल से निकलने में देर लगी। सड़कों पर आवाजाही देर से शुरू हो सकी। ठंड बढऩे के साथ ही प्रशासन भी लोगों को जाड़े से बचाने के लिए अपनी कमर कस ली है।

प्रशासन की ओर से पूरे जिले में अलाव जलवा दिए गए हैं। मौसम की करवट से स्कूलों की छुट्टी हुई तो किसानों के चेहरे भी खिल गए। हालांकि ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण कई ट्रेन देरी से चलने के कारण यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।

इस साल सर्दी के मौसम में लगातार बरसात पहली बार हो रही है। मेरठ, आगरा, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर और अलीगढ़ में बदली बूंदाबांदी हुए है। मध्य उत्तर प्रदेश में बदली छायी हुई है। तराई में भी ठंड असर दिखाने लगा है। निरंतर तापमान गिर रहा है। इससे शाम ढलते ही ठिठुरन भी बढ़ रही है। गरीब व जरूरतमंद ठंड से से राहत के लिए रैन बसेरे की ओर रुख कर रहे हैं,लेकिन लटक रहे ताले को देखकर वे मायूस हो रहे हैं।