लखनऊ- कार न रोकने पर पुलिस ने ऐपल मैनेजर को मारी गोली, मौत

0 32

लखनऊ– यूपी पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर का है। जहां कार न रोकने पर सिपाही ने अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी के एरिया मैनेजर को गोली मार मौत के घाट उतार दिया।

Related News
1 of 1,456

पूछताछ में आरोपी सिपाही ने गोली मारने की बात कबूल की सिपाही के मुताबिक उसने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई थी। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से सुल्तानपुर कुड़वार क्षेत्र के सरैंया माफी गांव के रहने वाले विवेक तिवारी रात करीब डेढ़ बजे अपनी सहकर्मी के साथ काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार से घर लौट रहे थे।

उसी समय गोमतीनगर विस्तार के पास दो पुलिसवालों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन विवेक ने गाड़ी नहीं रोकी। जिसके बाद विवेक की गाड़ी पर फायरिंग की गई जो सीधे उनके सिर में लगी जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विवेक के साथ मौजूद सना ने बताया क्या हुआ था

घटना के वक्त गाड़ी में मौजूद सना खान ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने सहकर्मी विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थीं। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से आ रहे दो पुलिसवालों ने उन्हे गाड़ी रोकने का इशारा किया और विवेक ने बचकर निकलने की कोशिश की। लेकिन सिपाही ने बाइक दौड़ाकर विवेक को गोली मारी।

जो सीधे उनके सिर में लगी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सिपाही उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गोली गर्दन व सिर के बीच में फंसी। जिसके कारण अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई।

पत्नी ने कहा- CM योगी के आने पर होगा अंतिम संस्कार

विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी का कहना है कि उनके पति का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां नहीं आते।  विवेक की पत्नी कल्पना ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनके पति किसी संदिग्ध हालत में थे भी और उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो आरटीओ दफ्तर जाकर उनकी गाड़ी का नंबर नोट करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी। पुलिस ने उन्हें गोली क्यों मारी?

 

कल्पना ने कहा कि मैं उस महिला को जानती हूं जो उस समय मेरे पति के साथ मौजूद थी। विवेक की पत्नी ने बताया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने फोन पर मुझे जानकारी दी कि आपके पति और उनके साथ मौजूद महिला को चोट लगी है। आखिर पुलिस ने मुझे इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी?

उधर आरोपी सिपाही ने अपनी अलग ही दलील दी

 

वहीं विवेक के रिश्तेदार विष्णु शुक्ला ने पूछा कि क्या वो आतंकवादी थे जो पुलिस ने उनपर फायरिंग की? इसके साथ ही इस मामले में उन्होंने निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम में मिली जानकारी के मुताबिक गोली से विवेक तिवारी की मौत हुई है। पुलिस के आलाधिकारी पोस्टमार्टम हाउस में कमरा बन्द करके डॉक्टरों के साथ मंथन कर रहे हैं।वहीं, आरोपी सिपाही के मुताबिक मृतक विवेक तिवारी ने दो तीन बार रिवर्स करके गाड़ी उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद खुद को बचाने के लिए फायरिंग की गई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...