शादी के अगले दिन ही गिरफ्तार हुआ PCS अफसर, जानें पूरा मामला…

पीड़िता के मुताबिक 2017 से ही PCS अनुराग रंजन शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अभी चंद महीने पहले ही निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया है...

Written By :

SK Sharma

Updated

December 15, 2020

राजधानी लखनऊ में एक PCS अधिकारी को उसकी शादी के अगले ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

लड़की का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसके साथ रेप कर रहा है। 12 दिसम्‍बर को उसने किसी अन्‍य लड़की से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें..बिहार शिक्षक नियुक्तिः 94 हजार प्राइमरी शिक्षकों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अनुराग रंजन PCS 2018 बैच के चयनित उम्‍मीदवार हैं लेकिन अभी उन्‍हें तैनाती नहीं मिली है। उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में लड़की ने रिपेार्ट दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि उन्‍हें शादी का झांसा देकर अनुराग ने उनसे रेप किया।

शादी

वहीं आशियाना पुलिस बताया कि क्षेत्र के रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। अगली सुबह वह जैसे ही दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे उनकी प्रेमिका ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उसने अनुराग पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया।

शादी का झांसा देकर 3 साल से कर रहा था रेप

बता दें कि पीडिता एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। उसने बताया कि वह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और 2017 में महेंद्रा कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात अनुराग रंजन से हुई थी।

पीड़िता के मुताबिक 2017 से ही PCS अनुराग रंजन शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अभी चंद महीने पहले ही निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया है।

SSP ने थानेदारों को दी चेतावनी, कहा- नहीं सुधरे तो छीन लूंगा कुर्सी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )