स्मृति उपवन में ही होगा लखनऊ महोत्सव, इस बार महंगा होगा टिकट

लखनऊ — लखनऊ महोत्सव एक बार फिर में स्मृति उपवन में ही होगा। डीएम की अध्यक्षता में लखनऊ महोत्सव समिति की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि 25 नवंबर से पांच दिसम्बर तक लखनऊ महोत्सव चलेगा। उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन राज्यपाल रामनाईक करेंगे। डीएम शिविर कार्यालय में हुई इस बैठक में नगर आयुक्त इन्द्र मणि त्रिपाठी और सभी एडीएम मौजूद रहे। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक अक्तूबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले साल के मुकाबले स्टालें बढ़ाई जाएंगी। छह फायर स्टेशन बनेंगे। प्रवेश टिकट 20 रुपए और सीजनल प्रवेश टिकट 100 रुपए का

Written By :

admin

Updated

September 14, 2018

लखनऊ — लखनऊ महोत्सव एक बार फिर में स्मृति उपवन में ही होगा। डीएम की अध्यक्षता में लखनऊ महोत्सव समिति की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि 25 नवंबर से पांच दिसम्बर तक लखनऊ महोत्सव चलेगा। उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन राज्यपाल रामनाईक करेंगे।

डीएम शिविर कार्यालय में हुई इस बैठक में नगर आयुक्त इन्द्र मणि त्रिपाठी और सभी एडीएम मौजूद रहे। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक अक्तूबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले साल के मुकाबले स्टालें बढ़ाई जाएंगी। छह फायर स्टेशन बनेंगे। प्रवेश टिकट 20 रुपए और सीजनल प्रवेश टिकट 100 रुपए का होगा। डीएम ने वित्त कमेटी को स्टॉल की दरों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है ताकि समय से उनका आवंटन हो सके। डीएम ने परिवहन विभाग को बस स्टैंड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस लखनऊ महोत्सव अवध शिल्प ग्राम में हुआ  था।