लखनऊ के कारोबारी ने खरीदी दो करोड़ की कार,चुकाना पड़ा 22 लाख का टैक्स

लखनऊ — उत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ में इस बार धनतेरस पर ऑटो सेक्टर में उछाल रही। लग्जरी गाडिय़ों के शौकीन इस बार पीछे नहीं रहे। चाहे वह दोपहिया वाहन हों या फिर चार पहिया, महंगे सेगमेंट के खरीदार बाजार में खूब दिखे। दोपहिया वाहनों में 20 लाख रुपये से अधिक की मोटरसाइकिल बिकी। लग्जरी कार के शौकीनों ने बीएमडब्ल्यू सरीखी गाडिय़ों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। जबकि मध्यम वर्ग के खरीदारों ने भी दिल खोलकर चौपहिया वाहनों की खरीदारी की। वहीं शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर गोमती नगर के एक कारोबारी ने दो करोड़ की मर्सिडीज बेंज कार

Written By :

SK Sharma

Updated

October 25, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ में इस बार धनतेरस पर ऑटो सेक्टर में उछाल रही। लग्जरी गाडिय़ों के शौकीन इस बार पीछे नहीं रहे। चाहे वह दोपहिया वाहन हों या फिर चार पहिया, महंगे सेगमेंट के खरीदार बाजार में खूब दिखे।

दोपहिया वाहनों में 20 लाख रुपये से अधिक की मोटरसाइकिल बिकी। लग्जरी कार के शौकीनों ने बीएमडब्ल्यू सरीखी गाडिय़ों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। जबकि मध्यम वर्ग के खरीदारों ने भी दिल खोलकर चौपहिया वाहनों की खरीदारी की।

वहीं शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर गोमती नगर के एक कारोबारी ने दो करोड़ की मर्सिडीज बेंज कार खरीदी। जिसकी कीमत 2.19 करोड़ रुपये हैं। आरटीओ में कार का पंजीकरण हो गया है।जिसके लिए कारोबारी ने लगभग 22 लाख टैक्स चुकाया।