लखनऊः5 दिनों से लापता बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस पर लगा संगीन आरोप

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक 10 साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया है. वहीं नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा साथ ही पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. बताया जा रहा है कि बच्ची कई दिनों से लापता थी. जिसके बाद झाड़ियों में उसका शव पाया गया. दरअसल घटना गोसाईगंज थाने के बक्कास गांव की है. जहां महज 10 साल की एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्यारों मासू्म

Written By :

SK Sharma

Updated

November 14, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक 10 साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया है. वहीं नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा साथ ही पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. बताया जा रहा है कि बच्ची कई दिनों से लापता थी. जिसके बाद झाड़ियों में उसका शव पाया गया.

दरअसल घटना गोसाईगंज थाने के बक्कास गांव की है. जहां महज 10 साल की एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्यारों मासू्म का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया और शव गांव में फेंककर फरार हो गए. परिजनों को घटना की उस वक्त जानकारी हुई जब ग्रामीणों ने बक्कास गांव में खेत किनारे झाड़ियों में मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव देखा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं परिजनों ने इस घटना के बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

बता दें कि बच्ची पिछली 9 नवंबर से लापता थी जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने गोसाईंगज थाने में दर्ज कराई थी.वहीं परिजनों ने हत्या के पीछे पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है.जबकि पुलिस को अंदेशा है कि हत्या से पहले आरोपियों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया हो. हालांकि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा.फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.