लखनऊ: पीजीआई इलाके में दिनदहाडे युवक की गोली मारकर हत्या

लखनऊ– राजधानी में अपराधियों के आतंक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस क्रम में पीजीआई इलाके में अज्ञात कार सवार हमलावरो ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाडे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम बबलू है वह टेंट व्यवसाई है। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंट व्यवसाई को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।गौरतलब है

Written By :

admin

Updated

February 8, 2018

लखनऊ– राजधानी में अपराधियों के आतंक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस क्रम में पीजीआई इलाके में अज्ञात कार सवार हमलावरो ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाडे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम बबलू है वह टेंट व्यवसाई है।

सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंट व्यवसाई को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।गौरतलब है कि बीते दिनों काकोरी थाना क्षेत्र में हुई डकैती और हत्या की सनसनीखेज वारदात को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया।