प्रेमी जोड़े ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमी प्रेमिका का संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ में लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सुचना जैसे ही परिजनों को लगी तो गाँव में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पेड़ से निचे उतारकर तफ्तीश में जुट गई |  फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गाँव में चाची और भतीजे का शव पेड़ में लटका मिलने से गाँव में हड़कंप मच गया। मृतक प्रेमी की माँ बेटे की हत्या कर शव को लटकाये जाने का आरोप लगा रही है। मृतक चन्दन की माँ की

Written By :

admin

Updated

November 12, 2018

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमी प्रेमिका का संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ में लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सुचना जैसे ही परिजनों को लगी तो गाँव में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पेड़ से निचे उतारकर तफ्तीश में जुट गई | 

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गाँव में चाची और भतीजे का शव पेड़ में लटका मिलने से गाँव में हड़कंप मच गया। मृतक प्रेमी की माँ बेटे की हत्या कर शव को लटकाये जाने का आरोप लगा रही है। मृतक चन्दन की माँ की माने तो सुमन के पति और पिता ने घर से बेटे को शाम को बुला ले गए और उसकी हत्या करके उसका शव पेड़ में लटका दिया। सुमन बेटे के पास फोन कर बचाने को कहा लेकिन जब गाँव वालो ने बताया की बेटे और उसकी चाची का शव पेड़ में लटका हुआ है तो वह जाकर देखा तो बेटे की हत्या कर उसका शव पेड़ में टांगा गया हैं।

वहीँ पडोसी की माने तो चाची और भतीजे का प्रेम प्रसंग चल रहा था आज इनका शव पेड़ में लटका मिला। जिसकी सुचना पुलिस को दिया। प्रेमी और प्रेमिका की संदिग्ध मौत की खबर लगते ही एसपी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल में पहुंचकर जाँच में जुटे हुए हैं। हालांकि इस बारे में जब मृतका के पति से बात की तो वह कुछ भी कहने से इंकार करता रहा। 

एसपी ने बताया की महिला के पति ने शाम को पत्नी के ऊपर घर से जेवरात लेकर भाग जाने की तहरीर दिया था जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। आज इन दोनों का शव पेड़ में लटका मिला जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जाँच कर कार्यवाही की जाएगी | 

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)