एक ही फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल,ऑनर किलिंग की आशंका

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले में पेड़ पर एक ही फंदे से युवक-युवती के शव लटके मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। यूपी के हाथरस जिले के थाना हसायन क्षेत्र के गांव सिचावली साहनी  में पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दो दिन से घर से लापता प्रेमी युगल के शव एक साथ पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिलने की सुचना से इलाके में हड़कंप मच गया। वही पेड़ पर युवक और युवती के शवों लटके होने पर ग्रामीणों की

Written By :

admin

Updated

May 7, 2019

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले में पेड़ पर एक ही फंदे से युवक-युवती के शव लटके मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।

यूपी के हाथरस जिले के थाना हसायन क्षेत्र के गांव सिचावली साहनी  में पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दो दिन से घर से लापता प्रेमी युगल के शव एक साथ पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिलने की सुचना से इलाके में हड़कंप मच गया। वही पेड़ पर युवक और युवती के शवों लटके होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना पर मौजूद लोगो ने युवक और युवती के शवों को पेड़ पर फंदे से लटका देख इसकी सुचना तत्काल इलाका पुलिस को दी।

ग्रामीणों की सुचना पर पहुँची इलाका पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गये। वही अगर युवती के पिता की माने तो दो दिन पहले सविता घर पर सो रही थी उसके बाद जब देखा तो वो घर पर नहीं थी,हमने बेटी के चले जाने की सुचना सलीमपुर चौकी पर दी दरोगा जी ने कहा की तुम भी छानबीन करो हम भी छानबीन करते है। लेकिन पुलिस अधिकारी इस मामले में ज्यादा कुछ कहने को तैयार नहीं है बस इतना ही कह रहे है कि हसायन थाना क्षेत्र में एक सिचावली गाँव है वहाँ सुचना मिली की एक युवक और युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दोनों की पहचान हो गई है। जाँच का विषय है जो भी सामने आएगा उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।   

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या,हाथरस)