चारबाग रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मिली प्रेमी युगल की सिर कटी लाश

लखनऊ –राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात युवक-युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं लड़की के हाथ पर लाल पैन से आइ लव यू अरु लिखा था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल हैं। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई। दरअसल केकेसी और सदर पुल के पास मंगलवार रात 10 बजे स्टेशन पर युवक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों के सिर धड़ से अलग हो चुके थे और उनसे खून निकल रहा था। शव देखने के बाद स्टेशन मास्टर ने

Written By :

SK Sharma

Updated

December 18, 2019

लखनऊ –राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात युवक-युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं लड़की के हाथ पर लाल पैन से आइ लव यू अरु लिखा था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल हैं। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई।

दरअसल केकेसी और सदर पुल के पास मंगलवार रात 10 बजे स्टेशन पर युवक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों के सिर धड़ से अलग हो चुके थे और उनसे खून निकल रहा था। शव देखने के बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना थाना जीआरपी चारबाग को दी गई।

पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 23-24 साल एवं एक युवती की उम्र 21-22 साल है।लड़की के हाथ पर लाल पेन से आईलव यू अरु लिखा था।प्रथम दृष्टतया युवक एवं युवती द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।