लव स्टोरी का खौफनाक अंत, हत्याकर ट्यूबवेल की टंकी में फेंका शव

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन दिन पहले एक युवती की लाश मिली थी उसकी काल डिटेल के आधार पर जांच हुआ तो पता चला कि गांव के ही एक युवक से उसका शादी के पहले से ही अवैध सम्बंध था..

Written By :

SK Sharma

Updated

March 13, 2020

अम्बेडकरनगरः यूपी के अम्बेडकरनगर में एक लव स्टोरी (love story ) का खौफनाक अंत हो गया। महरुआ थाना क्षेत्र के जमालपुर गाँव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गाँव के बाहर खेत में लगे ट्यूबवेल की टंकी में गाँव की ही रहने वाली युवती राजकुमारी का शव मिला। वहीं सूचना पर आनन- फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर, मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।

ये भी पढ़ें..उन्नाव रेप कांडः पीड़िता के पिता की हत्या मामले में कुलदीप सेंगर को 10 साल की सजा

वहीं मामले का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन दिन पहले एक युवती की लाश मिली थी (love story ) उसकी काल डिटेल के आधार पर जांच हुआ तो पता चला कि गांव के ही एक युवक से उसका शादी के पहले से ही अवैध सम्बंध था और शादी के बाद भी दोनों का मिलना जुलना बदस्तूर जारी रहा। हत्या वाली रात भी युवती अपने प्रेमी से मिलने गयी थी।

उस दिन मृतक युवती ने मिलने के बाद अपने प्रेमी के साथ हमेशा रहने की जिद करने लगी और वापस नही जा रही थी तो उसका वर्षोका प्रेमी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसी की साड़ी से उसका गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी हत्या कर शव को ट्यूबवेल के टंकी में छिपा दिया और खुद फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें..आसमान से बरसी आफत, देखिए वीडियों..

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)