लव जिहाद के नाम पर दरिंदगी, बेरहमी से हत्या कर शव को जलाया

न्यूज डेस्क–राजस्थान के राजसमंद का एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.जहां लव जेहाद के नाम पर पहले तो एक शख्स की बेरहमी से पीटते हुए हत्या की और फिर हत्या के इस वीडियो को खुद ही वायरल कर दिया. वीडियो में ये व्यक्ति हत्या करने के बाद शव को आग लगाता हुआ भी दिख रहा है. वहीं पुलिस ने मौके से अधजला शव बरामद किया है.राजनगर थाना इलाके के देव हैरीटेज रोड पर एक अधजला शव मिला तो पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त मोहम्मद भुट्टा शेख के रूप में हुई. पुलिस जब

Written By :

admin

Updated

December 7, 2017

न्यूज डेस्क–राजस्थान के राजसमंद का एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.जहां लव जेहाद के नाम पर पहले तो एक शख्स की बेरहमी से पीटते हुए हत्या की और फिर हत्या के इस वीडियो को खुद ही वायरल कर दिया.

वीडियो में ये व्यक्ति हत्या करने के बाद शव को आग लगाता हुआ भी दिख रहा है. वहीं पुलिस ने मौके से अधजला शव बरामद किया है.राजनगर थाना इलाके के देव हैरीटेज रोड पर एक अधजला शव मिला तो पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त मोहम्मद भुट्टा शेख के रूप में हुई.

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य जांच दलों को भी बुलाया गया.पुलिस जांच में जुटी ही थी कि एक वीडियो उसके हाथ लगा जिसमें एक आदमी, शेख की हत्या करता हुआ नजर आ रहा है. हत्यारे ने मृतक के सिर पर गैंती से वार किए और फिर जब वह अधमरा हो गया तो पेट्रोल डाल कर उसे जला दिया.

हत्या के वक्त हत्यारा लव जेहाद का जिक्र करते हुए चेतावनी दे रहा था कि लव जेहाद करने वालों का अंजाम यही होगा. वहीं पुलिस अब जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वीडियो किसने बनाया है. क्या हत्यारा अकेला था या फिर उसके साथ कोई और भी था.