सोशल मीडिया पर प्यार , शादी और फिर… धोखा !

कन्नौज– प्यार कब होता है कैसे होता है यह ऐसा रोग है जो किसी को भी किसी से हो सकता है।  ज़माना बदलने के साथ साथ अब प्यार भी डिजीटल टेक्नोलोजी से परवान चढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगो में प्यार और मुहब्बत के किस्से आम हो गये हैं। ऐसा ही एक मामला कन्नौज कि छिबरामऊ कोतवाली में पहुंचा जहा लखनऊ कि रहने वाली लड़की परी को फेसबुक पर कन्नौज छिबरामऊ के अगम अवस्थी से प्यार  हुआ तो मुलाकाते हुयी और बात भगवान को साक्षी मानकर कसमें वादों के साथ मंदिर में एक दूजे को माला पहनाकर शादी कर

Written By :

admin

Updated

February 24, 2018

कन्नौज– प्यार कब होता है कैसे होता है यह ऐसा रोग है जो किसी को भी किसी से हो सकता है।  ज़माना बदलने के साथ साथ अब प्यार भी डिजीटल टेक्नोलोजी से परवान चढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगो में प्यार और मुहब्बत के किस्से आम हो गये हैं।

ऐसा ही एक मामला कन्नौज कि छिबरामऊ कोतवाली में पहुंचा जहा लखनऊ कि रहने वाली लड़की परी को फेसबुक पर कन्नौज छिबरामऊ के अगम अवस्थी से प्यार  हुआ तो मुलाकाते हुयी और बात भगवान को साक्षी मानकर कसमें वादों के साथ मंदिर में एक दूजे को माला पहनाकर शादी कर लेने तक पहुँच गयी।  

लड़की लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली परी है। परी के फेसबुक पर अगम अवस्थी से सम्बन्ध बने और धीरे धीरे यह प्यार में तब्दील हो गए। बात फोन तक पहुंची तो प्यार परवान चढ़ गया। परी लखनऊ में राजाजीपुरम में किराये पर रहकर पढाई कर रही थी और अगम अवस्थी कानपूर में रहता था। नजदीकिया ज्यादा बढ़ जाने के बाद दोनों ने कानपुर के एक मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली। 

इसके बाद दोनों कानपूर में एक साथ पति पत्नी की तरह किराय पर मकान लेकर रहने लगे। प्रिया को लगने लगा अब उसे अपना सच्चा प्यार मिल गया है। चार महीने से सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। प्रेमी अगम अवस्थी तीन फरवरी को प्रेमिका परी को अकेला छोड़ कर वापस आने का वायदा करके  चला आया। जब नहीं पहुंचा तो लड़की ने प्रेमी अगम अवस्थी के मामा से फोन पर बात की। लेकिन अब लड़का अगम अवस्थी कन्नौज के छिबरामऊ में अपने घर बैठ कर फोन पर परी को गोली मारने की धमकी दे रहा है। अब परी फेसबुक पर शुरू हुए प्यार से छली जाने के बाद जनपद कन्नौज कि कोतवाली छिबरामऊ पोलिस से खुद के साथ हुयी ना इंसाफी के खिलाफ मदद कि गुहार लगा रही है। 

(रिपोर्ट – दिलीप वर्मा , कन्नौज )