लोकेश राहुल ने की अपने दोस्त हार्दिक की धुनाई,एक ओवर में ठोक दिए इतने रन

स्पोर्ट्स डेस्क — किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज के एल राहुल ने आईपीएल के 24वें मुकाबले में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक ठोका। राहुल ने महज 63 गेंदों में पहली बार आईपीएल में शतक जमाया. इस शतक के दौरान राहुल ने मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज हार्दिक पंड्या को बुरी तरह पीटा।हालांकि यू राहुल मुंबई के सभी गेंदबाजों की कुटाई की लेकिन 19वां ओवर फेंकने आए हार्दिक पंड्या के ओवर में राहुल ने तीन छक्के और एक चौका लगाकर 25 रन बटोरे।लेकिन फिर पंजाब यह मैच नहीं जीत सका। बता दें कि  बुधवार को आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब

Written By :

admin

Updated

April 11, 2019

स्पोर्ट्स डेस्क — किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज के एल राहुल ने आईपीएल के 24वें मुकाबले में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक ठोका। राहुल ने महज 63 गेंदों में पहली बार आईपीएल में शतक जमाया.

इस शतक के दौरान राहुल ने मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज हार्दिक पंड्या को बुरी तरह पीटा।हालांकि यू राहुल मुंबई के सभी गेंदबाजों की कुटाई की लेकिन 19वां ओवर फेंकने आए हार्दिक पंड्या के ओवर में राहुल ने तीन छक्के और एक चौका लगाकर 25 रन बटोरे।लेकिन फिर पंजाब यह मैच नहीं जीत सका।

बता दें कि  बुधवार को आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने शानदार शतक जड़ा। लेकिन इससे पहले राहुल और हार्दिक का सामना पारी के 19वें ओवर में हुआ जिसमें राहुल ने हार्दिक की जमकर धुनाई की। दरअसल राहुल ने हार्दिक के इस ओवर में 5 गेंद का सामना करते हुए 23 रन जड़ दिए। 19वें ओवर की शुरुआत राहुल ने छक्के के साथ की। इसके बाद उन्होंने अगली तीन गेंदों पर चौका, छक्का और छक्का जड़ दिया। 

ऐसे में राहुल के द्वारा की गई धुनाई पर सोशल मीडिया में लोग मजे लेने लगे। किसी ने कहा कि हार्दिक से राहुल ने कॉफी का बदला ले लिया। तो किसी ने कहा हार्दिक से राहुल ने तीन गुना लगान वसूल लिया।  किसी ने कहा कि राहुल ने पंड्या से ‘कॉफी विद करण’ के विवादित इंटरव्यू का पूरा बदला ले लिया है।हालांकि इस मैच में हार्दिक पंड्या ने किंग्स इलेवन पंजाब के दो खिलाड़ियों को आउट किया लेकिन इसके लिए उन्होंने 57 रन लुटा दिए।

गौरतलब है कि पंड्या और राहुल ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध भी लगाया गया था।