लोकसभा चुनाव 2019: पांचवें चरण में शाम 6 बजे तक 59 फीसदी मतदान

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। पश्चिम बंगाल और बिहार में छिटपुट घटनाओं के साथ शाम छह बजे तक 59.38 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले चार चरणों की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल में बम्पर मतदान हुआ है। यहां छह बजे तक 74.06 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि मतदान का यह आंकड़ा परिवर्तित हो सकता है। इस चरण में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। इनमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया

Written By :

admin

Updated

May 6, 2019

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। पश्चिम बंगाल और बिहार में छिटपुट घटनाओं के साथ शाम छह बजे तक 59.38 फीसदी मतदान हुआ है।

पिछले चार चरणों की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल में बम्पर मतदान हुआ है। यहां छह बजे तक 74.06 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि मतदान का यह आंकड़ा परिवर्तित हो सकता है।

इस चरण में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। इनमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की सात-सात, बिहार की पांच और झारखंड की चार सीटों के लिए मतदान हुआ है।

यहां हुआ शाम छह बजे तक मतदान-

उत्तर प्रदेश – 53.20%   

मध्य प्रदेश – 62.96%  

बिहार – 52.86%  

प. बंगाल – 74.06%  

राजस्थान – 59.32%  

झारखंड – 63.72%  

जम्मू-कश्मीर – 17.07%  

कुल 59.38 फीसदी वोटिंग