Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

Lockdown: अन्नदा खाते में नगर विकास मंत्री ने जमा की 2 लाख की धनराशि

लखनऊ: Lockdown अवधि में नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ द्वारा रु. 2,00,000 की सहयोग धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी। यह भी पढ़ें-SCAM: यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने फिर कर दिया नया घोटाला ! निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 68163 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया। नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त Lockdown लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 08 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 68163 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 28, 2020

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

लखनऊ: Lockdown अवधि में नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ द्वारा रु. 2,00,000 की सहयोग धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी।

यह भी पढ़ें-SCAM: यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने फिर कर दिया नया घोटाला !

निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 68163 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया।

नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त Lockdown लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 08 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 68163 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। Lockdown अवधि में भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।

यह भी पढ़ें-यूपी में लॉकडाउन का भविष्य तय करेंगे अगले 7 दिन, संक्रमण के एक-एक केस पर नजर

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। आज जिलाधिकारी, लखनऊ के आपदा राहत कोष से कम्युनिटी किचेन हेतु रु. 25,00,000 प्राप्त हुए। श्री एस.के. सिंह निवासी भ.सं. 3/114 विकासखण्ड द्वारा 2 कुन्तल आटा 2 कुन्तल चावल खरीदने के लिये रु. 9500 जोनल अधिकारी जोन-4 को दिया गया। इसके अतिरिक्त निम्नानुसार व्यक्तियो/संस्थाओं द्वारा कुल सहयोग राशि रु. 12,54,001 प्रदान की गयी:-

1. श्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’, मा. मंत्री जी – रु. 2,00,000/-
2. के.वी. कृष्णा – रु. 5,00,000/-
3. आनंद इंटरप्राइजेज – रु. 2,01,000/-
4. रिवर साइड माॅल – रु. 2,00,000/-
5. कोनेश्वर महादेव प्रबंध समिति- रु. 1,00,000/-
6. चरक हेल्थ केयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी- 1,00,000/-
7. शिवांश कास्ट्रक्शन – रु. 21,000/-
8. माँ वैष्णो इंटरप्राइजेज – रु. 21,000/-
9. हेमन्त काॅस्ट्रक्शन – रु. 11,000 /-

नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि Lockdown अवधि में कम्युनिटी किचेन में पूर्ववत मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार होता रहेगा। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • Bigg Boss 20 का धमाकेदार आगाज, माही विज ने पहले ही दिन नाक में किया दम

    Bigg Boss 20 Promo-Mahhi Vij
  • UP T20 League 2026: दिव्यांश ने ठोका शतक, रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स जीता खिताब

    UP T20 League 2026 title,
  • Delhi Building Collapse: बिल्डिंग का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने हरिराम को भिवाड़ी से दबोचा

    Delhi building collapse news

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.