Lockdown: गाँवों में भी दिखा PM मोदी की अपील का असर, लगा ‘नो एंट्री’ का बैनर

अम्बेडकरनगर: कोरोना से बचाव के लिए एहतियातन लागू किये गए लॉक डाउन (Lockdown) का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। अम्बेडकरनगर के ग्रामीण इलाकों में भी लॉकडाउन (Lockdown) का बड़ा असर दिखने लगा है। गांव के लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। टाण्डा ब्लॉक के अवसानपुर गांव के प्रधान ने गांव के बाहर बैनर भी लगा दिया है। बैनर पर कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लिखा गया है कि किसी बाहरी आदमी का गांव में प्रवेश वर्जित है, तो वही गांव के लोगों पर भी बाहर जाने से पाबन्दी है। ग्रामीण भी

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 26, 2020

अम्बेडकरनगर: कोरोना से बचाव के लिए एहतियातन लागू किये गए लॉक डाउन (Lockdown) का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है।

अम्बेडकरनगर के ग्रामीण इलाकों में भी लॉकडाउन (Lockdown) का बड़ा असर दिखने लगा है। गांव के लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। टाण्डा ब्लॉक के अवसानपुर गांव के प्रधान ने गांव के बाहर बैनर भी लगा दिया है। बैनर पर कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लिखा गया है कि किसी बाहरी आदमी का गांव में प्रवेश वर्जित है, तो वही गांव के लोगों पर भी बाहर जाने से पाबन्दी है।

ग्रामीण भी इसका (Lockdown) भरपूर समर्थन कर रहे है। यही सही भी है अगर कोरोना से बचना है तो कुछ दिन अपने घरों में ही रहना है। इस गाँव के लोग प्रधानमंत्री मोदी के अपील का पालन भी कर रहे है और दुसरो से अपील भी कर रहे है घर मे रहे, सुरक्षित रहे।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)