लाकडॉउन में दरोगा जी दिला रहे थे शराब की बोतलें, तभी पहुंच गए SO साहब और फिर…

लखीमपुर खीरी–जनपद में लाकडाउन को दरोगा ही फेल करने में लगे हुये हैं। ये दरोगा जी शराब की दुकान खुलवा कर बोतल दिला रहे थे। मामले में एसपी ने दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल पुलिस के दो दरोगा शराब की दुकान खुलवा कर कुछ लोगों को बोतल दिलवा रहे थे । एसपी ने जानकारी मिलने पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया और जांच सीओ निघासन को सौंप दी। एसपी पूनम ने बताया कि एसआई राजेश यादव व एसआई केके यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उक्त दोनों दरोगा तीन लोगो के साथ थाना

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 8, 2020

लखीमपुर खीरी–जनपद में लाकडाउन को दरोगा ही फेल करने में लगे हुये हैं। ये दरोगा जी शराब की दुकान खुलवा कर बोतल दिला रहे थे। मामले में एसपी ने दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

दरअसल पुलिस के दो दरोगा शराब की दुकान खुलवा कर कुछ लोगों को बोतल दिलवा रहे थे । एसपी ने जानकारी मिलने पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया और जांच सीओ निघासन को सौंप दी। एसपी पूनम ने बताया कि एसआई राजेश यादव व एसआई केके यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उक्त दोनों दरोगा तीन लोगो के साथ थाना संपूर्णानगर क्षेत्र की एक दुकान पर पहुचे व बोतल दिलवाई ।

तब तक एसओ सम्पूर्णानगर मौके पर जा पहुंचे। एसओ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीओ व एसपी को दी। एसपी ने त्वरित कारवाई की और दोनों एसआई लाइन हाजिर कर दिए।