Lockdown: रक्षामंत्री ने अन्नदा ग्रेन बैंक के लिए उपलब्ध कराया अनाज

लखनऊ:लाॅकडाउन (Lockdown) अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए रक्षामंत्री जी द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक हेतु 40 कुंतल चावल व 40 कुंतल आटा उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें-उज्ज्वला ग्राहकों के बैंक खाते में रिफिल हेतु 3 माह तक आयेगी धनराशि रानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्रबंधक श्री जयपाल सिंह द्वारा रु. 1.00 लाख की धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी। नगर निगम लखनऊ द्वारा निराश्रितो को 77285 पैकेट भोजन का वितरण किया गया लाॅकडाउन (Lockdown) अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 13, 2020

लखनऊ:लाॅकडाउन (Lockdown) अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए रक्षामंत्री जी द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक हेतु 40 कुंतल चावल व 40 कुंतल आटा उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें-उज्ज्वला ग्राहकों के बैंक खाते में रिफिल हेतु 3 माह तक आयेगी धनराशि

रानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्रबंधक श्री जयपाल सिंह द्वारा रु. 1.00 लाख की धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी। नगर निगम लखनऊ द्वारा निराश्रितो को 77285 पैकेट भोजन का वितरण किया गया

लाॅकडाउन (Lockdown) अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 80747 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। लाॅकडाउन (Lockdown) अवधि में भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त राशन सामग्री भी वितरित की गयी।

यह भी पढ़ें-Lockdown नहीं होने पर भारत में इटली जैसे होते हालात, ICMR की रिसर्च में खुलासा

आज मा. रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा कम्युनिटी किचेन हेतु 40 कुंतल चावल व 40 कुंतल आटा अन्नदा ग्रेन बैंक में उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त रानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्रबंधक श्री जयपाल सिंह द्वारा रु. 1.00 लाख की धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी।

लाॅकडाउन (Lockdown) अवधि में कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.- एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें-Lockdown: कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर, पकी फसल को आवारा गौवंश कर रहे चट