लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा , बाल-बाल बचे 298 यात्री

लखनऊ– उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। जहां विमान के टायर में हवा का दबाव अचानक कम होने से पायलट परेशान हो गया। जानकारी के अनुसार पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए सऊदी एयर लाइंस की सेफ लैंडिग करवाई। बताया जा रहा है कि  सऊदी अरब एयरलाइंस एसवी -891 जेद्दा से लखनऊ आ रहे विमान में 298 यात्री सवार थे। सऊदी एयरलाइंस के 300 सीटर एयरबस में उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से टायर में एयर प्रेशर कम हुआ था। एयरपोर्ट पर विमान की जांच में तकनीकी खामियां पकड़ी गईं।

Written By :

admin

Updated

March 15, 2018

लखनऊ– उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। जहां विमान के टायर में हवा का दबाव अचानक कम होने से पायलट परेशान हो गया।

जानकारी के अनुसार पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए सऊदी एयर लाइंस की सेफ लैंडिग करवाई। बताया जा रहा है कि  सऊदी अरब एयरलाइंस एसवी -891 जेद्दा से लखनऊ आ रहे विमान में 298 यात्री सवार थे। सऊदी एयरलाइंस के 300 सीटर एयरबस में उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से टायर में एयर प्रेशर कम हुआ था। एयरपोर्ट पर विमान की जांच में तकनीकी खामियां पकड़ी गईं। इसके बाद एयरपोर्ट के इंजीनियरों ने विमान के टायरों में दोबारा हवा भरी। हवा भरने और तकनीकी जांच करने के बाद विमान को क्लियरेंस दी गई। जिसके बाद 256 यात्री लखनऊ से जद्दा रवाना हो सके।