लखनऊ में इंस्पेक्टरों पर गाज गिरती देख पूरे थाने को किया लाइनअप

लखनऊ–लखनऊ कप्तान कलानिधि नैथानी कामचोर और घूसखोरों पर लगातार चाबुक चला रहेंं हैं। जिसके चलते कल तीन प्रभारी निरीक्षकोंं पर गाज गिरी। इसमें ठाकुरगंज प्राभारी नीरज ओझा लाइन हाजिर हुए और हजरतगंज कोतवाल राधा रमण और चौक कोतवाल पंकज सिंह हटाए गए। इसके अलावा रसूख के दम पर गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद भी लखनऊ में जमे हुए इस्पेक्टरों को हटाया गया। थाना प्रभारियों पर गाज गिरती देख थाना वजीरगंज के इन्स्पेटर दीपक दुबे व सीओ ने तत्काल पूरे थाने को एक साथ लाइनअप किया और सभी को ईमानदारी से कार्य करने तथा जनता से अच्छे व्यहार व थानों

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 25, 2019

लखनऊ–लखनऊ कप्तान कलानिधि नैथानी कामचोर और घूसखोरों पर लगातार चाबुक चला रहेंं हैं। जिसके चलते कल तीन प्रभारी निरीक्षकोंं पर गाज गिरी।

इसमें ठाकुरगंज प्राभारी नीरज ओझा लाइन हाजिर हुए और हजरतगंज कोतवाल राधा रमण और चौक कोतवाल पंकज सिंह हटाए गए। इसके अलावा रसूख के दम पर गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद भी लखनऊ में जमे हुए इस्पेक्टरों को हटाया गया।

थाना प्रभारियों पर गाज गिरती देख थाना वजीरगंज के इन्स्पेटर दीपक दुबे व सीओ ने तत्काल पूरे थाने को एक साथ लाइनअप किया और सभी को ईमानदारी से कार्य करने तथा जनता से अच्छे व्यहार व थानों की साफ सफाई के लिए बोला गया।