लखनऊ: राजधानी में झमाझम बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम

लखनऊ– राजधानी लखनऊ में आज सुबह-सुबह तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हाे गया। जहां लाेग तेज धूप से काफी परेशान थे वही आज चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है । खासकर राेज़ेदाराे के लिए ये अलविदा का ताेहफा हाे सकता है आैर अल्लाह की रहमत है कि जून की सख़्त गर्मी से तमाम राेज़ेदाराे काे राहत मिली हैl सुबह 8 बजे से ही बारिश के साथ बादलों का कड़कना और बिजली का चमकना जारी हो गया। सुबह तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज नरम हुआ और बीते कई दिनों से भीषण गरमी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस

Written By :

admin

Updated

June 8, 2018

लखनऊ– राजधानी लखनऊ में आज सुबह-सुबह तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हाे गया। जहां लाेग तेज धूप से काफी परेशान थे वही आज चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है ।

खासकर राेज़ेदाराे के लिए ये अलविदा का ताेहफा हाे सकता है आैर अल्लाह की रहमत है कि जून की सख़्त गर्मी से तमाम राेज़ेदाराे काे राहत मिली हैl सुबह 8 बजे से ही बारिश के साथ बादलों का कड़कना और बिजली का चमकना जारी हो गया।

सुबह तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज नरम हुआ और बीते कई दिनों से भीषण गरमी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के सुहावना होने के कारण शहर के मुख्य पार्कों में लोगों की भारी भीड़ लगी। मौसम के खुशनुमा हो जाने  से सड़कों और बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी गयी।शहर के पार्कों और घर  की छतों पर बच्चे मस्ती करते देखे गये।

हालांकि मानसून की पहली बारिश में ही नगर-निगम की पोल खुल गई। बारिश ने एक तरफ उमस से राहत दी तो दूसरी तरह शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिससे जाम की समस्या पैदा हो गई और लोग घंटों भीड़ में फंसे रहे।