विधान परिषद के सभापति भूले मर्यादा, अब चौतरफा हो रही आलोचना

एटा– उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सभापति रमेश बाबू यादव आज जनपद एटा में एक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह कार्यक्रम में अथिति बनकर पहुचे थे। वैसे तो वो देश की सर्वोच्च सदन विधान परिषद के सभापति है, लेकिन वो अपनी मर्यादा भूल गए और जूते पहनकर ही माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया।  एटा के शिकोहाबाद रोड पर रामचन्द्र निवास पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कराये गए कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति रमेश यादव अतिथि बनकर पहुँचे थे । जिसमे उन्होंने जूते पहनकर ही माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया। जिसकी लोगों में

Written By :

admin

Updated

November 13, 2018

एटा– उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सभापति रमेश बाबू यादव आज जनपद एटा में एक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह कार्यक्रम में अथिति बनकर पहुचे थे। वैसे तो वो देश की सर्वोच्च सदन विधान परिषद के सभापति है, लेकिन वो अपनी मर्यादा भूल गए और जूते पहनकर ही माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया। 

एटा के शिकोहाबाद रोड पर रामचन्द्र निवास पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कराये गए कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति रमेश यादव अतिथि बनकर पहुँचे थे । जिसमे उन्होंने जूते पहनकर ही माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया। जिसकी लोगों में भारी चर्चा हुई और सभापति के इस कृत्य से कई लोगों में रोष भी दिखा और जनपद एटा में सोशल मीडिया पर सभापति के इस कृत्य की लोगों ने काफी निंदा और आलोचना भी की और पत्रकारों ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी। वही कुछ लोग सभापति के इस कृत्य को भूलवश भी मान रहे है,कि हो सकता है सभापति जल्दी में भूलवश ये गलती कर गए हो ।

इस कार्यक्रम में उनके साथ एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया  व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। वही एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने जूते उतार कर माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया था। सभापति के इस कृत्य की एटा के लोगों के बीच बडा ही चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)