नामांकन के अंतिम दिन सपा ,भाजपा, कांग्रेस समेत 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

0 44

बहराइच–बलहा उपचुनाव के लिए सोमवार को अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। भाजपा, सपा और कांग्रेस समेत अब चुनाव मैदान में कुल 12 प्रत्याशी हो गए हैं।

नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी। भाजपा प्रत्याशी परास्नातक शिक्षित होने के बाद बुटिक चलाने का शौक रखती हैं। तो वहीं सपा और कांग्रेस प्रत्याशी गृहणी होने के बाद भी 69 और 15 लाख की संपत्ति की मालकिन हैं। बलहा उपचुनाव के लिए अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी से सरोज सोनकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से मनु देवी, समाजवादी पार्टी से किरन भारती, जन अधिकार पार्टी से राम दयाल, बहुजन मुक्त पार्टी से धनपत प्रसाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से लक्ष्मी रानी, स्वतंत्र पार्टी से किरन देवी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से कोयली, जयहिंद समाज पार्टी से बैजनाथ, निर्दल देवी प्रसाद व लाल चंद्र द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इससे पूर्व बसपा के रमेश चन्द्र गौतम नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Related News
1 of 162

चुनाव आयोग को दिए गए ब्यौरे में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। नानपारा के मंझौवा भुलौरा निवासी सरोज सोनकर लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं। जबकि वह सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री के लिए बुटिक का संचालन भी करती हैं। 1.71 एकड़ खेत समेत उनके पास करीब 85 लाख से अधिक की संपत्ति है। जबकि सोने के जेवरात की भी वह शौकीन हैं। लगभग 600 ग्राम सोने के जेवरात उनके पास हैं। उनके पति के पास एक स्कार्पियो और एसेंट गाड़ी है।

इसी तरह आजमगढ़ के जहनियापुर निवासी सपा प्रत्याशी किरन भारती गृहणी हैं। वह स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं। उनके पास भी सोने के 250 ग्राम और चांदी के 500 ग्राम जेवरात समेत करीब 69 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मनू देवी के पास ग्राम खैराहसन रतनापुर में एक एकड़ से अधिक की कृषि योग्य भूमि है। जबकि 100 ग्राम सोने के जेवरात समेत वह करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पति अब्दुल कुद्दूस ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...