लखनऊ: जमीनों से हटाये गए कब्जे, 7 कब्जेदारों पर FIR दर्ज

लखनऊ:जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने जनपद लखनऊ के सभी शासकीय भूमि के संरक्षण के निर्देश विगत् दिनों दिए थे। जिसके क्रम में जनपद लखनऊ में तालाब, पोखर, चारागाह व ग्राम समाज की भूमि पर जिन लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिलाधिकारी ने उसके एक व्यापक सर्वे के निर्देश सम्बंधित उपजिलाधिकारियों को दिए गए। यह भी पढ़ें:मुलायम की बहू पर सीएम योगी हुए मेहरबान सर्वे के साथ ही उक्त भूमियों से अतिक्रमण हटाते हुए, भूमि की पैमाइश कराते हुए भूमि का चिंहकन कराने के भी निर्देश दिए। इसी क्रम में आज बी0के0टी0 तहसील क्षेत्र के गांवों में करोड़ो की

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 14, 2020

लखनऊ:जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने जनपद लखनऊ के सभी शासकीय भूमि के संरक्षण के निर्देश विगत् दिनों दिए थे। जिसके क्रम में जनपद लखनऊ में तालाब, पोखर, चारागाह व ग्राम समाज की भूमि पर जिन लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिलाधिकारी ने उसके एक व्यापक सर्वे के निर्देश सम्बंधित उपजिलाधिकारियों को दिए गए।

यह भी पढ़ें:मुलायम की बहू पर सीएम योगी हुए मेहरबान

सर्वे के साथ ही उक्त भूमियों से अतिक्रमण हटाते हुए, भूमि की पैमाइश कराते हुए भूमि का चिंहकन कराने के भी निर्देश दिए। इसी क्रम में आज बी0के0टी0 तहसील क्षेत्र के गांवों में करोड़ो की जमीन को खाली कराया गया। उप जिलाधिकारी, बी0के0टी0 द्वारा ग्राम टिकरी में में एक भूमि जिसका कुल रकबा 5.223 हेक्टेयर है जिसका मूल्य जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के हिसाब से कुल लगभग 1 करोड 20 लाख 12 हजार 9 सौ है, को खाली कराया गया और वृक्षारोपण अभियान जो कि जनपद लखनऊ में शुरू हो चुका है। जिसमे करीब 27 लाख वृक्ष लगाए जाने है। उसी क्रम में इस भूमि को चिन्हित कर लिया गया है और इसमें करीब 6000 पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसके लिए उक्त भूमि को वन विभाग को हस्तारन्तरित कर दी गई है ताकि वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण हो सके।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत अभी तक लगभग 47.588 हे0 भूमि अवमुक्त कराई जा चुकी है जिसकी जिलाधिकारी सर्किल रेट के आधार पर मूल्य लगभग 30 करोड़ 6 लाख रुपये है। साथ ही 7 लोगो के विरुद्ध FIR भी दर्ज कराई गई। तहसीलवार अवमुक्त कराई गई भूमि का विवरण निम्नवत है:-

1) सदर 3.582 हे0 मूल्य 7 करोड़ 45 लाख
2) मोहनलालगंज 6.479 हे0 मूल्य 2 करोड़ 18 लाख
3) मलिहाबाद 13.045 हे0 मूल्य 5 करोड़ 37 लाख
4) बी0के0टी0 13.731 हे0 मूल्य 2 करोड़ 12 लाख
5) सरोजनीनगर 10.751 हे0 मूल्य 32 करोड़