सरेराह पेट्रोल पम्प मैनेजर से लाखो की लूट

लखनऊ– पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक पेट्रोल पम्प के मैनेजर से लाखो रुपये लूट लिए। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है सईब खान दिन भर की बिक्री का साढ़े तीन लाख रुपये लेकर बाइक मालिक के घर जा रहा था  मालिक के घर से सिर्फ 100 मीटर पहले मारुति 800 सवार दो बदमाशों ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे वह गिर गए, ठोकर मार  कार सवार भाग निकले, वहीं पीछे से बाइक

Written By :

admin

Updated

February 7, 2018

लखनऊ– पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक पेट्रोल पम्प के मैनेजर से लाखो रुपये लूट लिए। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है सईब खान दिन भर की बिक्री का साढ़े तीन लाख रुपये लेकर बाइक मालिक के घर जा रहा था  मालिक के घर से सिर्फ 100 मीटर पहले मारुति 800 सवार दो बदमाशों ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे वह गिर गए, ठोकर मार  कार सवार भाग निकले, वहीं पीछे से बाइक से आये बदमाशों ने उन्हें उठाया और बाइक की डिग्गी में रखे बैग को लेकर भाग निकले।

 

चलती रोड पर दिया घटना को अंजाम

तेलीबाग से कैंट होकर गुजरने वाली इस सड़क पर काफी भीड़ रहती है, लेकिन बेखौफ बदमाशों ने किसी की परवाह न करते हुए घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। बताते चले कि पम्प के मालिक और मैनेजर का घर एक ही इलाके सुभानी खेड़ा में है, और आसपास के लोग इन्हें पहचानते हैं। लेकिन हड़बड़ी में कार का नम्बर नहीं नोट कर पाए।

लखनऊ से अंशुमन दुबे की रिपोर्ट