इटली में नहीं होगी रणवीर-दीपिका की शादी, अब यहां लेंगे सात फेरे

मनोरंजन डेस्क — बॉलीबुड़ की सुपरहिट जोडियों में शुमार दिपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं. शुरुआत में कहा जा रहा था कि शादी इटली में होगी. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स कहां और ही इसारा कर रही हैं. खबरों की मानें तो शादी इटली में नहीं बल्कि भारत में ही होगी. शादी का वेन्यू बदलने की वजह परिवार वालों को हो रही परेशानी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ लोगों को इटली का सफर करना मुश्किलों भरा होगा. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए शादी का वेन्यू बदल

Written By :

admin

Updated

October 24, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीबुड़ की सुपरहिट जोडियों में शुमार दिपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं.

शुरुआत में कहा जा रहा था कि शादी इटली में होगी. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स कहां और ही इसारा कर रही हैं. खबरों की मानें तो शादी इटली में नहीं बल्कि भारत में ही होगी. शादी का वेन्यू बदलने की वजह परिवार वालों को हो रही परेशानी बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ लोगों को इटली का सफर करना मुश्किलों भरा होगा. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए शादी का वेन्यू बदल दिया गया. अब ये शादी मुंबई में होगी. रिपोर्ट के अनुसार संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन समेत सभी रस्में मुंबई में ही होंगी.

बता दें कि मुंबई के साथ-साथ बेंगलुरु में भी रिसेप्शन होगा. रिसेप्शन के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लेकर रणवीर अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुट जाएंगे. रणवीर की ‘सिंबा’ दिसंबर 28 तारीख को रिलीज होने वाली है.