जब सीएम के भाषण से पहले बजा गाना ” क्या हुआ तेरा वादा “

मुंबई —मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में धनगर समाज के एक सम्मेलन में भाग लेने गए थे। जैसे ही वह मंच पर भाषण देने खड़े हुए ‘क्या हुआ तेरा वादा… ‘ गाना बजने लगा। दरअसल तीन साल पहले चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धनगर समाज से वादा किया था कि सत्ता में आते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में वह धनगर समाज को आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कराएंगे। मुख्यमंत्री को उनके इसी वादे की याद दिलाने के लिए सुनियोजित तरीके से उनके भाषण से पहले यह गाना बजाया गया।  हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में

Written By :

admin

Updated

November 6, 2017

मुंबई —मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में धनगर समाज के एक सम्मेलन में भाग लेने गए थे। जैसे ही वह मंच पर भाषण देने खड़े हुए ‘क्या हुआ तेरा वादा… ‘ गाना बजने लगा।

दरअसल तीन साल पहले चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धनगर समाज से वादा किया था कि सत्ता में आते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में वह धनगर समाज को आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कराएंगे। मुख्यमंत्री को उनके इसी वादे की याद दिलाने के लिए सुनियोजित तरीके से उनके भाषण से पहले यह गाना बजाया गया। 

हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में धनगर समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि ‘मैं अपना वादा भूला नहीं हूं और दिसंबर के बाद धनगर आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।’ धनगर समाज को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने सोलापुर विश्वविद्यालय को अहिल्याबाई होलकर का नाम दिए जाने का भी ऐलान किया।