KRK का दावा, आर्यन और अनन्या के बाद अब इस स्टारकिड का नंबर

क्रूजशिप ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख के बेटे आर्यन खान की न्यायिक हिरासत अब 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे हर वो तरकीब अपना रहे हैं जिससे कि आर्यन को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके लेकिन सेशन कोर्ट में अब तक दायर सभी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी हैं। इसी बीच ड्रग्स केस में अब अनन्या पांडेय का भी नाम सामने आया है। एनसीबी की टीम गुरुवार को अनन्या पांडे के घर पहुंचीं और उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा। अनन्या अपने पिता चंकी पांडेय के

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 22, 2021

क्रूजशिप ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख के बेटे आर्यन खान की न्यायिक हिरासत अब 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे हर वो तरकीब अपना रहे हैं जिससे कि आर्यन को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके लेकिन सेशन कोर्ट में अब तक दायर सभी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी हैं। इसी बीच ड्रग्स केस में अब अनन्या पांडेय का भी नाम सामने आया है। एनसीबी की टीम गुरुवार को अनन्या पांडे के घर पहुंचीं और उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा। अनन्या अपने पिता चंकी पांडेय के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंची भी थी।

 

अनन्या

कमाल आर खान ने ड्रग्स मामले में दी प्रतिक्रिया:

दरअसल आर्यन खान ड्रग्स केस में एनसीबी के हाथ एक व्हाट्सएप चैट लगा है जिसमें आर्यन और अनन्या के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई है। इसी कड़ी में एनसीबी ने अनन्या से   पूछताछ की। अब इस मामले पर खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ( KRK)  ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। कमाल आर खान ने अनन्या पांडे को दुनिया का सबसे बेवकूफ इंसान बता दिया है। केआरके ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि अनन्या इस दुनिया की सबसे बेवकूफ इंसान होगी अगर उसने इन 20 दिनों में सारे सबूत न मिटा दिया हो।

अगला नम्बर इस स्टारकिड का होगा:

अनन्या
केआरके ने ट्वीट के माध्यम से ये दावा किया है कि आर्यन और अनन्या के बाद अब अगला नंबर शनाया कपूर का होगा। केआरके ने कहा है कि आर्यन और अनन्या के चैट्स वायरल होने के बाद ये पूरी उम्मीद है कि एनसीबी अब पूछताछ के लिए शनाया को भी समन भेज सकती है। जाहिर है कि शनाया, आर्यन और अनन्या के बीच गहरी दोस्ती है। ये तीनों अक्सर साथ में कई पार्टियों में देखे जाते हैं। शनाया कपूर मशहूर कलाकार संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर की भतीजी हैं।