Kolkata warehouse collapse: कोलकाता गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची आठ, मालिक समेत 5 गिरफ्तार,

Kolkata Warehouse Collapse: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक तीन मंज़िला निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज़्यादा मज़दूरों के घायल होने की खबर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया। Taratala Warehouse Collapse: अब तक पांच गिरफ्तार उधर पुलिस ने पुलिस ने इस हादसे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम

Written By :

SK Sharma

Updated

June 25, 2026

Kolkata-Taratala-Warehouse-Collapse.jpg

Kolkata Warehouse Collapse: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक तीन मंज़िला निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज़्यादा मज़दूरों के घायल होने की खबर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया।

Taratala Warehouse Collapse: अब तक पांच गिरफ्तार

उधर पुलिस ने पुलिस ने इस हादसे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा समेत अब पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा को बुधवार देर रात तारातला इलाके के एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले, पुलिस ने गोदाम के सुपरवाइजर समेत करीब नौ लोगों को हिरासत में लेकर तारातला पुलिस स्टेशन में पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद, शंभूनाथ समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या गोदाम के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था और निर्माण से जुड़ी लापरवाही किस हद तक छत गिरने का कारण बनी।

मलबे में अभी भी कई लोग दबे

गुरुवार सुबह नेशनल और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के जवानों ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी रखा। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। भारी हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से गिरे हुए ढांचे को स्थिर करके बचाव कार्य किया जा रहा है। फंसे हुए श्रमिकों तक पानी और आक्सीजन पहुंचाई गई है प्रशासन ने रातभर बचाव अभियान जारी रखा। इसके लिए बड़े जेनरेटर, अस्थायी मेडिकल कैंप और अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। अब तक घटनास्थल से कुल 29 लोगों को बाहर निकाला गया है।

Kolkata Warehouse Collapse: SIT करेगी हादसे की जांच

पुलिस ने तारातला घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम में कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी, होमिसाइड सेक्शन के ऑफिसर-इन-चार्ज, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के चार अधिकारी और तारातला पुलिस स्टेशन के दो सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। जांच की निगरानी डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर करेंगे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)