जानिए कैसे बिल्ली के Meow ने कपल की बचाई जान !

पेन्सिलवेनिया: अमरीका के पूर्वोत्तर में स्थित पेन्सिलवेनिया में एक पालतू जानवर ने अपनी मालिक की जिंदगी बचाई। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि, व्यक्ति की जान बचाने का श्रेय उसकी पालतू बिल्ली को जाता है। दरअसल कपल रात को सो गया था अचानक घर में आग लग गई जिसका अंदाजा किसी को नहीं हुआ। डिप्टी फायर चीफ टॉम पेरसियावैली ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि घर में स्मोग अलार्म नहीं लगे थे जिस कारण घर में सो रहे कपल को आग लगने की भनक तक भी नहीं लगी लेकिन घर में मौजूद बिल्ली ने ये सब होते देख अपनी

Written By :

admin

Updated

March 10, 2018

पेन्सिलवेनिया: अमरीका के पूर्वोत्तर में स्थित पेन्सिलवेनिया में एक पालतू जानवर ने अपनी मालिक की जिंदगी बचाई। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि, व्यक्ति की जान बचाने का श्रेय उसकी पालतू बिल्ली को जाता है। दरअसल कपल रात को सो गया था अचानक घर में आग लग गई जिसका अंदाजा किसी को नहीं हुआ।

डिप्टी फायर चीफ टॉम पेरसियावैली ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि घर में स्मोग अलार्म नहीं लगे थे जिस कारण घर में सो रहे कपल को आग लगने की भनक तक भी नहीं लगी लेकिन घर में मौजूद बिल्ली ने ये सब होते देख अपनी सूझबूझ से Meow की आवाज निकाली और अपने मालिक को जगाया।  घर में लगी इस भयंकर आग में किसी के हताहत की अगर खबर नहीं है तो इसके पीछे घर में बिल्ली को श्रेय (क्रेडिट) जाता है। घर में लगी आग में घर का सामान तो जलकर खास हो गया लेकिन रेड क्रॉस ने परिवार को रहने के लिए एक जगह दिला दी है।