दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास, रिक्शा से कूदकर स्कूली छात्रा ने बचाई जान

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा के साथ अपहरणकर्ताओ ने अपहरण की घटना को अंजाम दे डाला ।किसी तरह स्कूली छात्रा ने अपहरणकर्ताओ के चंगुल से छूटकर भाग निकली। जिससे छात्रा को चोटें भी आई है। पुलिस से गुहार लगाने के बाद कार्यवाही न होने पर पीड़ित छात्रा अपनी माँ के साथ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से न्याय की गुहार लगाई ।जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए पुलिस को इस मामले में कार्यवाही का निर्देश दिया ।वहीं इस मामले में पीड़ित की माँ ने बताया कि आज मेरी

Written By :

admin

Updated

February 21, 2019

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा के साथ अपहरणकर्ताओ ने अपहरण की घटना को अंजाम दे डाला ।किसी तरह स्कूली छात्रा ने अपहरणकर्ताओ के चंगुल से छूटकर भाग निकली।

जिससे छात्रा को चोटें भी आई है। पुलिस से गुहार लगाने के बाद कार्यवाही न होने पर पीड़ित छात्रा अपनी माँ के साथ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से न्याय की गुहार लगाई ।जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए पुलिस को इस मामले में कार्यवाही का निर्देश दिया ।वहीं इस मामले में पीड़ित की माँ ने बताया कि आज मेरी बच्ची रिक्शा से स्कूल जा रही थी तभी दो लोग रिक्शा में आकर बैठ गए और रिक्शे को गलत रास्ते की तरफ ले जाने लगे । जिसके बाद छात्रा ने विरोध करते हुए रिक्शे से  कूद गई , जिससे बच्ची को चोट भी आ गयी है।पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । वहीं इस मामले में डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने बताया की जो भी आरोप महिला ने लगाया है। इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी ।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )