शादी के पंडाल से मासूम का अपहरण कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

बहराइच–एक दरिंदे ने अपने पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आयी एक पांच साल की मासूम का शादी के पंडाल से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया ।  आसपास के लोगों ने युवक के घर से मासूम को बरामद कर आरोपी की जमकर धुनाई करने के साथ पुलिस को सौंप दिया है । आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की वजह से इलाके में काफी तनाव है । आठ थानों की पुलिस के साथ एस पी भी मौके पर मौजूद हैं । फखरपुर इलाके के रहने वाले अतुल सिंह के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था जिसमे शामिल होने के

Written By :

admin

Updated

February 14, 2019

बहराइच–एक दरिंदे ने अपने पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आयी एक पांच साल की मासूम का शादी के पंडाल से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया । 

आसपास के लोगों ने युवक के घर से मासूम को बरामद कर आरोपी की जमकर धुनाई करने के साथ पुलिस को सौंप दिया है । आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की वजह से इलाके में काफी तनाव है । आठ थानों की पुलिस के साथ एस पी भी मौके पर मौजूद हैं । फखरपुर इलाके के रहने वाले अतुल सिंह के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था जिसमे शामिल होने के लिये उनके रिस्तेदार अपने परिवार के साथ आये थे । देर रात जब विवाह का आयोजन हो रहा था वही पर परिवार की पांच साल की मासूम भी मौजूद थी । तभी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर पड़ोस के रहने वाले फहीम नाम के एक युवक ने बच्ची का अपहरण कर उसे अपने घर लेजाकर दुष्कर्म किया । मासूम को वहां न देख लोग उसकी तलाश करते हुये आरोपी के घर पहुंच गये जहां पर वो मासूम के साथ मारपीट करते हुये जबरन रेप कर रहा था । लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई करते हुये पुलिस को सौंप दिया है । आरोपी युवक के दूसरे समुदाय के होने की वजह से इलाके में काफी तनाव का माहौल है । एस पी समेत आठ थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है । 

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर का कहना है कि पांच साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है । आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रेप , अपहरण व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है । आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक , बहराइच )