जीत से बेहद उत्साहित केशव मौर्या की फिसली जुबान , कलराज को बताया केंद्रीय मंत्री

लखनऊ– यूपी निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद से बीजेपी नेता बेहद उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेताओं को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी बधाई देने केशव प्रसाद के सरकारी आवास पहुंचे, जिसकी तस्वीरें केशव प्रसाद मौर्या ने ट्विटर पर भी शेयर कीं।    हालांकि इसमें वह एक गलती कर बैठे। केशव ने अपने आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में कलराज मिश्र को अपना मार्गदर्शक और ‘केंद्रीय मंत्री’ बताया है। केशव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उत्तर

Written By :

admin

Updated

December 2, 2017

लखनऊ– यूपी निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद से बीजेपी नेता बेहद उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेताओं को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी बधाई देने केशव प्रसाद के सरकारी आवास पहुंचे, जिसकी तस्वीरें केशव प्रसाद मौर्या ने ट्विटर पर भी शेयर कीं। 

 

हालांकि इसमें वह एक गलती कर बैठे। केशव ने अपने आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में कलराज मिश्र को अपना मार्गदर्शक और ‘केंद्रीय मंत्री’ बताया है।

केशव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के पश्चात हमारे मार्गदर्शक व केंद्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र जी का पदार्पण मेरे सरकारी आवास 7 कालीदास मार्ग में हुआ।’ गौरतलब है कि कलराज मिश्र ने तीन महीने पहले सितंबर में हुए कैबिनेट विस्तार में इस्तीफा दे दिया था। वह केंद्र सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री थे। यूपी सरकार के 6 महीने पूरे होने के बाद हुए निकाय चुनावों में बीजेपी ने 16 नगर निगमों में से 14 पर कब्जा किया है।